हजार तरह की काॅकटेल वाला बवेरिया का हैमिंग्वे बाॅर

जर्मनी का बवेरिया प्रांत इन दिनों एक बार के लिए चर्चा बटोर रहा है। हालांकि जर्मन्स हमेशा कुछ न कुछ नया करने के लिए विख्यात हैं तो जाहिर है कि इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि लोग अनायास ही उनकी तरफ आकर्षित हो जाएं। एक हजार तरह की काॅकटेल और डेढ़ हजार तरह की शराब परोसने वाला बार जर्मनी के बवेरिया राज्य स्टार्नबर्ग में खुला है। बार मालिक की इच्छा है कि उनके बार का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया जाए।

15 लाख बियर की बोतलों से बना है यह अद्भुत मंदिर

बवेरिया वैसे तो कार बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी बीएमडब्ल्यू के लिए मशहूर है। इस कम्पनी का नाम ही बवेरिया मोटर वक्र्स है, इसे ही बीएमडब्ल्यू कहा हजार-तरह-की-काॅकटेल-वाला-म्युनिख-का-हैमिंग्वे-बाॅरगया। ऑडी भी बवेरिया में ही बनती है। लेकिन आज कल यहां हैमिंग्वे बार की चर्चा हो रही है। यह यहां के स्टानबर्ग शहर के पुराने हिस्से की एक इमारत में बना है। बार का मेन्यू ही 114 पेज का है और इसमें 1555 तरह की शराब मौजूद है।

भूटानी पानी वाली टेस्टी देशी बियर भारत आने को तैयार

बार मालिक हांस फेल कहते हैं, ऐसा बार कहीं और नहीं है। जितनी तरह की कॉकटेल हमारे यहां मिलती है उतनी कहीं और नहीं मिलती। हम लोग शराब में 400 तरह की चीजें मिलाते हैं जो कि बार के पीछे रखी गई हैं। हर चीज सही जगह पर रखी होनी चाहिए नहीं तो भयानक किस्म की अफरा तफरी फैल सकती है।

फेल बताते हैं कि जब उन्होंने बार शुरू किया तब महज 63 तरह के कॉकटेल ही पिलाए जाते थे। लेकिन बाद में फेल को लगा कि इनकी संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। जब कॉकटेल की संख्या 1000 को पार कर गई तब उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स से संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि बुल्गारिया में एक बार ऐसा है जिसमें 1244 तरह के ड्रिंक्स परोसे जाते हैं। इसके बाद तो फेल की चुनौती और बढ़ गई। वह नए तरह के कॉकटेल बनाने लगे और यह संख्या बढ़ते बढ़ते 1500 को पार कर गई।

दुनिया को शराब, बियर का तोहफा दिया इसराईल ने

कॉकटेल तैयार करने के लिए उन्होंने कंप्यूटर पर बकायदा डाटाबेस भी तैयार कर रखा है। वह टच स्क्रीन पर कॉकटेल का नंबर लिखते हैं और उसमें मिलाए जाने वाला सामान स्क्रीन पर दिख जाता है। अब फेल की मेहनत रंग ला रही है। जर्मनी के होटल और गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने उनके काम की तारीफ की है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नियम के मुताबिक कम से कम अगले छह महीने के लिए फेल को इतने ही कॉकटेल को अपने बार में सर्व करना होगा।

चीयर्स डेस्क

Related Articles

Back to top button