PDP शासन में शराब लाइसेंस देने का आरोप गलत, गठबंधन में हमारे पास नहीं था बहुमत

महबूबा ने शराबंदी के मुद्दे पर नेशनल कान्फ्रेंस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा अगर जम्मू-कश्मीर की बड़ी जलविद्युत परियोजनाएं एनएचपीसी को नहीं सौंपी जातीं, तो राज्य की आय और रोजगार की स्थिति बेहतर हो सकती थी।

महबूबा ने कहा कि शराबबंदी लागू करने से बच रहे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पार्टी के अध्यक्ष डा फारुक अब्दुल्ला का यह कहना की पीडीपी ने अपने शासनकाल में शराब लाइसेंस जारी किए, शराबबंदी लागू नहीं की, सही नहीं है। उस समय पीडीपी की अपनी बहुमत वाली सरकार नहीं थी, हमारा भाजपा के साथ गठबंधन था और शराबबंदी लागू करने के लिए हमारे पास पर्याप्त विधायी ताकत नहीं थी।

महबूबा ने कहा कि अगर नेशनल कान्फ्रेंस ने जम्मू कश्मीर जलविद्युत परियोजनाओं को एनएचपीसी को नहीं सौंपा होता तो हमारे प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर होती,हम आर्थिक रूप से आत्मनिभ्रर होते और शराब की बिक्री पर निर्भर्रता के बिना भी हमारा राजस्व बहुत ज्यादा होता।

Related Articles

Back to top button