दुनिया को शराब, बियर का तोहफा दिया इसराईल ने

क्या दुनिया में सबसे पहले शराब इसराईल में बनी क्योंकि दुनिया की सबसे पुरानी शराब की भट्टी वहीं मिली है। अगर ऐसा है तो इसराईल को शराब के जनक देश का दर्जा दिया जाना ही चाहिए। शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्हें इसराइल में हैफा के नजदीक प्रागैतिहासिक काल की एक गुफा से दुनिया की सबसे पुरानी शराब की भट्टी मिली है। साथ ही 13,000 साल पुरानी बीयर के अंश भी मिले हैं। यह खोज तब हुई है जब एक कब्रिस्तान का अध्ययन चल रहा था। ऐसा अनुमान है कि यह कब्रिस्तान घुमंतू शिकारियों का है। ऐसा माना जाता है कि बीयर बनाने की प्रक्रिया 5,000 साल पुरानी है, लेकिन नई खोज से बीयर का इतिहास बदल सकता है।

अनुवांशिकी जीन तय करते हैं कौन पिऐगा, कौन नहीं

इस खोज से यह भी संकेत मिलता है कि बीयर केवल ब्रेड बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं की जाती थी जैसा कि पहले अनुमान लगाया गया था। शोधकर्ताओं का कहना है कि वह यह नहीं कह सकते हैं कि किस चीज को बनाना पहले शुरू किया गया। अक्टूबर के जर्नल ऑफ आरक्योलॉजिकल साइंस की रिपोर्ट बताती है कि मृत आदमी के अनुष्ठान समारोह में सम्मान देने के लिए बीयर बनाई जाती थी।

इस शोध टीम का नेतृत्व करने वाली स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ली लियू ने मीडिया को बताया कि यह दुनिया में मानव निर्मित शराब का सबसे पुराना रिकॉर्ड है। लियू कहती हैं कि वह इस चीज की खोज कर रहे थे कि उस समय लोग क्या खाते थे और किस तरह के पेड़ पौधे होते थे और इस शोध के दौरान उन्होंने गेहूं और जौ से बनने वाली शराब के अंश पाए।

बेवड़ी हो गई ब्रिटिश प्रिंस की एस्टन मार्टिन कार

यह अंश पत्थरों के गड्ढों में मिले हैं जो 24 इंच गहरे हैं और यह गड्ढे गुफा के धरातल पर घुमावदार बने हुए हैं। इनका इस्तेमाल सामान रखने और फली, जई के अलावा विभिन्न प्रकार के पौधों को पकाने के लिए होता था। यह प्राचीन शराब कुछ कुछ खिचड़ी या दलिए की तरह थी। लेकिन जिस तरह की बीयर आज हम देखते हैं यह उस तरह की नहीं थी। बीयर के जिस तरह के अंश उन्हें मिले हैं उसकी तुलना के लिए शोधकर्ताओं की टीम ने वैसी बीयर भी बनाने का प्रयास किया। विभिन्न अनाजों को मिलाकर बीयर बनाने की प्रकिया शुरू की गई तो वह आधुनिक बीयर से लगभग नीरस थी।

चीयर्स डेस्क

Related Articles

Back to top button