नकली किंगफिशर बियर तो नहीं बिक रही लखनऊ में

किंगफिशर बियर क्या नकली बिक रही है लखनऊ और यूपी के दूसरे शहरों में। ऐसा इसलिए कि किंगफिशर के जो केन बाजार में बिक रहे हैं, उनमें से जो बियर निकल रही है उसका स्वाद बेहद कसैला है। पीते ही एक तेज हिट करती है, स्ट्रोक लगता है, बियर जैसा नहीं बल्कि घटिया शराब जैसा स्ट्रोक दे रही है किंगफिशर बियर। बियर तो स्वाद में एकदम शांत और मृदु होती है और पीने के बाद मीठा मीठा सा अहसास कराती है। बियर नशे के लिए पी ही नहीं जाती है। बियर से अगर नशा हो रहा है तो बियर की क्वालिटी में निश्चित रूप से कोई न कोई कमी जरूर है।

आबकारी सिपाही और होमगार्ड्स रोकेंगे शराब की तस्करी

गोमती नगर की माॅडल शाॅप में किंगफिशर पीने वाले कई शराब उपभोक्ताओं का कहना था कि हां ये बात सही है कि किंगफिशर पीते ही नशा होने लगता है। इन लोगों का कहना है कि यह एकमात्र ऐसी बियर है जो शराब की तरह का अहसास कराती है। इन उपभोक्ताओं में से कुछ ने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि इसीलिए तो हम लोग किंगफिशर पीते हैं। गोमती नगर में ही विशाल खंड में एक बियर शाॅप सेल्स मैन से स्वीकार किया कि उसकी दुकान पर किंगफिशर पीने वाले उपभोक्ताओं की तादाद में रिक्शे वालों तथा मजदूरों की संख्या बढ़ती जा रही है।

भारत और चीन में तेजी से बढ़ रहे हैं शराब उपभोक्ता

दिल्ली से दो दिन पहले ही लखनऊ आए एक विख्यात हिंदी साहित्यकार ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने लखनऊ में अपने दोस्तों से मिलने का प्रोग्राम बनाया था, साहित्य चर्चा करने का मन था इनसे। लेकिन किंगफिशर ने सब बिगाड़ दिया। उनके अनुसार उन्होंने बियर इसलिए पी थी कि हल्के हल्के बियर के नशे में बात चीत होगी लेकिन इसके पीते ही सिर घूमने लगा। लगा ही नहीं कि बियर पी रहे हैं। किंगफिशर पीते ही लगा कि देशी शराब पी रहे हैं। उन्होंने आशंक व्यक्त की कि हो सकता है कि लखनऊ में किंगफिशर के नाम पर नकली बियर बाजार में सप्लाई की जा रही हो। उनके अनुसार जो किंगफिशर उन्होंने पी उसका स्वाद और नशे की तीव्रता देशी शराब जैसी थी।

गोवा के गांवों में झोपड़ी में जाकर पीजिए बियर और फेनी

उन्होंने याद दिलाया कि करीब एक दशक पहले लखनऊ के बाजारों में हेवर्ड 5000 तथा महारानी बियर इसी तरह की थीं और खूब बिकती थीं। यह दोनों बियर भी तेज हिट करती थीं, स्ट्रोक मारती थीं और लोग शराब के विकल्प के रूप में इसे पीते थे, इन दिनों वही हाल किंगफिशर का हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह किंगफिशर नकली नहीं है तो फिर इसमें घोषित मात्रा से अल्कोहल की मात्रा ज्यादा है वरना कोई कारण नहीं है कि बियर पीते ही सिर भारी होने लगे और केन खतम होने से पहले ही नशा हो जाए।

क्राफ्ट बियर की बढ़ती मांग, जल्दी ही कई ब्रांड आएंगे

चीयर्स डाॅट काॅम ने इस सम्बंध में लखनऊ के कई लाइसेंसी दुकानदारों से बात करने का प्रयास किया लेकिन कोई इस पर तैयार नहीं हुआ। किंगफिशर बनाने वाली कम्पनी युनाइटेड ब्रेवरीज के बेंगलुरु  कार्यालय में सम्पर्क किया गया लेकिन वहां कोई भी बात करने को तैयार नहीं हुआ। पूरे दिन वह लोग बात करने के लिए टालते रहे। किंगफिशर के बारे में इससे पहले भी कई शराब उपभोक्ता कहते रहे हैं कि यह एकमात्र बियर है जो शराब जैसा नशा चढ़ा देती है और इसी कारण यह बिकती भी है।

चीयर्स डेस्क

Related Articles

Back to top button