शराब में मिलावट का खेल जारी, पुलिस टीम पर हमला

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि शराब की दुकान पर छापामारी के लिए टीम पहुंची हो और उसके साथ दुव्र्यहार किया गया हो। पुलिस छापे मारती है और कार्रवाई भी करती है लेकिन मिलावटी शराब को रोक पाना फिलहाल यूपी पुलिस के बस का लग नहीं रहा है क्योंकि पूरे यूपी में शराब में मिलावट का खेल अभी भी जारी है।

हाल ही में यूपी के शाहजहांपुर में शराब की एक दुकान पर मिलावट की सूचना पर एसओ ने टीम के साथ देशी शराब की दुकान पर छापा मारा तो वहां मौजूद दो लोगों ने स्वयं को दुकान में बंद कर लिया। इतना ही नहीं दुकान के अंदर आग लगाकर पुलिस पर दबाव बनाया कि पुलिस पार्टी वापस चली जाए। इतने पर भी जब सफल नहीं हुए तो बाहर खड़े एसओ पर हमला कर उन्हें भी जलाने का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ दरवाजा तोड़ा और उन लोगों को पकड़ा जो अंदर थे।

नई आबकारी नीति आई तो बिकने लगी गुमटियों में शराब

प्रकरण शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र का है जहां के बुधवाना गांव में स्थित देशी शराब की दुकान में मिलावट की जा रही है। दो सिपाही मौके पर गए। उन्हें देख वहां मौजूद दो लोगों ने दुकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर एसओ भी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने पर सख्ती की तो दुकान के अंदर मौजूद लोगों ने वहां रखे गत्तों में आग लगा दी। इसके बाद भी एसओ वहां से नहीं हटे तो उनके ऊपर खिड़की से जलता हुए गत्ता फेंक दिया। बचाव में उनकी बाईं हथेली झुलस गई। इसी बीच वहां ग्रामीण भी आ गए। पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद से दरवाजा तोड़ा। गत्तों की आग बुझाई गई। इस बीच एक आरोपित भाग निकला। जबकि प्रेमवीर को गिरफ्तार कर लिया गया।

दो दर्जन मरे तो पड़ने लगे छापे, पकड़ी जाने लगी शराब

रात में घटना की जानकारी आला अफसरों को दी गई। सीओ सदर परमानंद पांडेय, जलालाबाद आबकारी निरीक्षक प्रवीण कुमार पांडेय भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। रात करीब 12 बजे दुकान को सील करा दिया गया। एसओ की तहरीर पर प्रेमपाल सिंह, प्रेमवीर व राजेश्वर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

नकली बार कोड से ही तो नहीं बिक रही यूपी में शराब

एसओ ने बताया कि प्रेमवीर नाम का युवक हिरासत में है, जबकि उसका साथी प्रतिपाल भाग निकला। दुकान के अंदर अंदर 86 पौव्वे बिना ढक्कन के खुले मिले। उनमें शराब भरी थी। 56 आधे जले थे, जिससे मिलावट की बात साफ हो रही थी। 50 पौव्वे भरे हुए थे। बताया कि वे लोग ढक्कन खोलकर उसमें पानी व केमिकल मिलाकर एल्कोहल की मात्रा बढ़ा देते हैं।

चीयर्स डेस्क

Related Articles

Back to top button