सूचकांक और स्टाॅक एक्सचेंज… अभी भी अपने देश में आम आदमी के जीवन का हिस्सा नहीं बन सका है। लेकिन शराब के मूल्यों को निर्धारित करने का
कोई स्टाॅक एक्सचेंज होगा, इसकी कल्पना अभी तक नहीं की गई थी। लेकिन अब ये वास्तव में आकार ले चुका है, ऑन लाइन इसे टीबीएसई यानी ट्रेड बार स्टाॅक एक्सचेंज, इसे नेट पर सर्च किया जा सकता है, देखा और समझा जा सकता है, इससे शराब के व्यापार में शामिल भी हुआ जा सकता है अन्य स्टाॅक एक्सचेंज की तरह।
ये भी पढ़ें-लो जी…. अंतरिक्ष में भी पहुंचा दी गई शराब !
ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जिस पर अन्य उत्पादों की तरह बियर, स्काॅच, व्हिस्की, रम आदि के व्यापार में शामिल होकर लाभ कमाया जा सकता है। ये लाभ धन के रूप में न होकर ब्रांड के सस्ते और मंहगे होने से होने वाली बचत पर निर्भर करेगा कि पीने वाले को कब कौन सा ब्रांड कितने रुपए में मिल गया।
टीबीएसई एक ऐसी शराब आधारित व्यापार की अवधारणा है, जो हमारे शेयर बाजार की तर्ज पर तैयार की गई है। टीबीएसई मजेदार, अद्वितीय और अत्याधुनिक बार अवधारणा है जो ग्राहकों को भोजन और शराब में व्यापार करने की अनुमति देती है, जिसमें कीमतें एमआरपी से कम हैं। ये भारत का पहला शेयर बाजार आधारित पब चेन है जहां वास्तविक समय की मांग के आधार पर पेय की कीमतें बदल जाती है।
ये भी पढ़ें-कम फैंसी नहीं हैं कई देशी ब्रांड
टीबीएसई शेयर बाजार में ट्रेडिंग जैसा अनुभव प्रदान करता है। इसे हैप्पी आवर्स के रूप में लें, जहां आप सभी ड्रिंक्स का, हर बार और किसी भी समय, कीमतों को नियंत्रित करते हैं! ग्राहक एक विशेष रूप से विकसित ऐप (एंड्रॉइड और आईओएस) के माध्यम से ऑर्डर भी दे सकते हैं जिससे वह वास्तविक समय में ऑर्डर और कीमतों पर निगरानी रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-लड़खड़ाते हुए पहुंचे और शतक बनाकर लौटे गैरी सोबर्स
इसलिए, कोई गणना करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सब कुछ सॉफ्टवेयर द्वारा ही मैनेज किया जाता है। टीबीएसई ने शराब उपभोक्ताओं में उत्सुकता पैदा कर दी है। शराब का आनंद लेने वालों के लिए अब ये एक महत्वपूर्ण जगह बन गई है, बाहर से आए सैलानियों के लिए भी ये आकर्षण का केंद्र है। इसकी गणित काफी सरल है सभी किस्म की शराब एमआरपी पर शुरू होती हैं और मांग और आपूर्ति के बुनियादी कानूनों द्वारा निर्धारित होती हैं।