अवैध शराब के कारोबारियों का पुलिस टीम पर हमला

अवैध शराब का धंधा करने वालों ने  पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने मौके से दो हजार लीटर लाहन नष्ट कर शराब की भट्टियों को तोड़ दिया। पुलिस ने नौ नामजद समेत कई के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मुखबिर की सूचना पर सोमवार को एसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम भरौना खकरा नाले के किनारे लगी अवैध शराब की भट्टियों पर छापामारी करने पहुंचे। पुलिस को देखकर अवैध शराब का धंधा करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। टीम ने यहां दो हजार लीटर लाहन नष्ट कर अवैध शराब की भट्टियों को तोड़ दिया।

इसके कुछ ही देर बाद वहां करीब 25 लोग पहुंच गए और उन्होंने पुलिस टीम पर लाठियों और तलवारों से हमला कर दिया। आरोपी तैयार की गई अवैध शराब अपने साथ ले गए। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।

इनके खिलाफ मुकदमा

बिडौरा निवासी कुलदीप सिंह, लाडी सिंह, जसवंत सिंह, बलदेव, सरौंजा निवासी रंजीत सिंह, ध्यानपुर निवासी सतपाल उर्फ गुज्जर, कुलवंत उर्फ काली, बिट्टू सिंह, मक्खन सिंह व अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के तहत धारा 187, 148, 353, 332 व आबकारी अधिनियम की दफा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में जगदीश लोहनी, नरेंद्र यादव, कमलनाथ आदि थे

शराब भट्ठी तोड़ी, एक दबोचा

बन्नाखेड़ा (बाजपुर)। बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सुधाकर जोशी ने पुलिस टीम के साथ सोमवार को गांव केलाबनवारी जंगल में शराब की भट्ठी तोड़ी। मौके से गांव निवासी प्रेम सिंह को 200 लीटर शराब और शराब बनाने के उपरण सहित गिरफ्तार कर लिया। एक हजार लीटर लाहन नष्ट कर दिया।

Related Articles

Back to top button