30 लीटर शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। रेल थाना पुलिस ने 30 लीटर शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि जिला रेल पुलिस की ओर से चलाए गए मद्य निषेध आधिनियम अभियान के तहत करीब 30 लीटर शराब जब्त की गई है, जिनमे करीब 15 लीटर देशी शराब भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि दरभंगा (सीतामढ़ी) रेल थाना पुलिस की ओर से करीब 11 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। इसके अलावा तीन व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button