पुलिस फायरिंग में शराब तस्कर घायल, 400 डिब्बे जब्त

मंगलवार की सुबह सूरत के पास गुजरात के नवसारी में 14 वाहनों से शराब उतारते वक़्त शराब तस्करों पर राज्य सतर्कता दल की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया । टीम ने शराब के लगभग 400 डिब्बे ज़ब्त किए।अधिकारियों ने कहा कि शराब तस्करों ने एसआरपी पुरुषों को कुचलने की कोशिश की,जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की । प्रारंभिक जांच से पता चला कि एक विनोद भाय्या द्वारा शराब तस्करी की योजना बनाई गई थी, जो पास के वलसाड शहर में कई मामलों में वांछित है । दमन से शराब का सामान तस्करी किया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि पांच राउंड फायर किये गए जिससे वर्ना कार का ड्राइवर घायल हो गया । बाकी शराब तस्कर चार-पहियों में भाग गए ।

चीयर्स  डेस्क

Related Articles

Back to top button