सिविल डिफेंस के अफसरों ने शराब पीकर लगाए ठुमके

योगी सरकार जहां प्रयागराज में आयोजित कुंभ में ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को प्राथमिकता दे रही है जो अच्छे चाल-चरित्र के साथ मांस व मदिरा से दूर रहते हैं, वहीं नागरिक सुरक्षा महकमे में वैतनिक व अवैतनिक अफसरों के चल रहे प्रशिक्षण के दौरान शराब पीने के बाद डांस करने का एक विडियो वायरल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों के अधिकारियों को प्रयागराज के जिस होटल में ठहराया गया था, उसके एक कमरे में मदिरापान के बाद डांस किया गया। सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद सिविल डिफेंस महकमा शर्मिंदगी में डूबा हुआ है।

आपको बता दें कि कुंभ मेले के डीआईजी केपी सिंह ने कहा था कि एसएसपी बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत को पत्र लिखकर उन पुलिसवालों का चरित्र प्रमाणपत्र मांगा है, जिन्होंने कुंभ मेला में ड्यूटी के लिए आवेदन किया था। विभाग को सिर्फ शाकाहारी, शराब और सिगरेट न पीने वाले और मृदुभाषी पुलिसवाले ही चाहिए थे, जिनकी ड्यूटी कुंभ मेले में लगाई जाएगी।

चीयर्स  डेस्क 

Related Articles

Back to top button