कोस्टा रिका में भारतीय मसालेदार शराब

हाल ही में काम के सिलसिले में कोस्टा रिका का मेरा दौरा बहुत शानदार रहा। दिन में लम्बे समय तक काम करने के बाद, रात का खाना और कुछ खुशनुमा लम्हे आपको दुनिया के अलग अलग विचारों वाले लोगों से मिलने और उनसे जुड़ने का मंच भी प्रदान करता है। हर कोई कड़ी मेहनत करता है और उसके बाद आनंद लेने और आराम करने के लिए कुछ समय का हकदार है। शराब यहां एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है क्योंकि यह लोगों को एकजुट करती है, काम के अलावा आप शराब की मेज पर अपने सहयोगियों के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं जो संबंध बनाने में मदद करते हैं। इसके विपरीत आप ऐसे लोगों से भी मिलते हैं जो कभी शराब नहीं पीते हैं, लेकिन फिर भी बातचीत का हिस्सा बनना चाहते हैं और कभी कभी उनका मजाक भी बनाया जाता है और इन्हें उबाऊ भी कहा जाता है, लेकिन मजाकिया लहजे में।

कोस्टा रिका में कुछ अद्भुत कॉफी वाली शराब हैं जो मुझे लगता है कि उसे दूसरों से अलग करती है। अपनी व्यक्तिगत पसंद के बारे में बात करूं, तो मैं ज्यादातर कॉकटेल पसंद करती हूं, लेकिन आखिरी दिन मैंने ’कैकिक’ मिर्च स्वाद के शॉट्स की कोशिश की, इसमें एक भारतीय मसालेदार स्वाद था और मैं अपने आप को इसे पीने से रोक नहीं सकी और पांच शॉट्स तक पी गई ,जिसने मेरे सहयोगियों को चकित कर दिया, क्योंकि उन्होंने मुझसे यह उम्मीद नहीं की थी, और मुझे लगता है ये मेरी उपलब्धि है।

मैं भी कुछ पल कोस्टा रिका के अद्भुत देश, लोगों और टीमों को जानने के लिए बिताना चाहती थी। कोस्टा रिका का देश शांति और जैव विविधता के लिए एक स्वर्ग के समान है, पर्यावरणीय नेतृत्व के लिए एक प्रकाश स्तम्भ और कई खूबियों वाला देश है। लेकिन कोस्टा रिका का इतिहास और संस्कृति अंतरराष्ट्रीय मान्यता की पहुंच से बहुत आगे है। यह मध्य अमेरिकी राष्ट्र अविश्वसनीय विविधता और समृद्ध संस्कृतियों, स्वतंत्रता के लिए जुनून, अपने लोकतंत्र के इतिहास, समानता और सभी के लिए शिक्षा का घर है। जैसे कि कहा जाता है ’पुरा विडा’ मतलब शुद्ध जीवन और आप कोस्टा रिका की हवा में इस भावना की अनुभूति कर सकते हैं।

ऋचा श्रीवास्तव

Related Articles

Back to top button