एक लाख में जब तक जियें, तब तक पियें…!

आजकल काम्बो ऑफर का दौर है तो शराब के इस ऑफर पर सभी चौंक  गए…. ये जबर्दस्त ऑफर है। चीन की एक ऑन लाइन शापिंग फेस्टिवल ’सिंगल्स डे’ पर शराब बनाने वाली चीनी कंपनी श्यांगशया ओबाई ने 1700 डालर से भी कम यानी करीब एक लाख रुपए जमा करने पर ता उम्र अनाज से बनी खास चीनी शराब पिलाने की बुकिंग की। शौकीनों ने इस ऑफर का जम कर फायदा उठाया और बड़ी संख्या में बुकिंग की गई।

यह भी पढ़ें – आजमगढ़ के हड़हा बाबा मंदिर पर रोज चढ़ता है शराब का चढ़ावा

हालांकि कंपनी के इस ऑफर पर कई लोगों ने आशंका भी जताई है कि कंपनी अगर इतना खर्च करेगी तो वह मुनाफा कैसे कमाएगी। इस पर सोशल मीडिया में भी काफी चर्चा हुई कि अगर पैसे लेने के बाद कंपनी बंद हो जाए, भाग जाए तो बुकिंग करने वाला क्या कर लेगा। इस पर कंपनी ने गारंटी देने का भी वादा किया और पहले बुकिंग कराने वाले 99 लकी  ग्राहकों  को लिखित हलफनामा भी दिया कि अगर कंपनी अगले 30 सालों में एक बार भी डिलिवरी नहीं दे पाई तो ग्राहक को 11 हजार 111 युआन, यानी करीब एक लाख भारतीय रुपए वह रिफंड करेगी।

यह भी पढ़ें –जजमेंट ऑफ़ पेरिस ने बना दिया अमेरिकी वाइन को नंबर वन

दरअसल ये कारनामा चीन की विख्यात कंपनी अलीबाबा ने किया है जिसके बिजनेस टु कस्टमर प्लेटफार्म पर ये बुकिंग की गई। इसने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि उनके पैसे डूबेंगे नहीं और इतने कम पैसों में इतनी अधिक समय तक कोई शराब नहीं पिला सकता। अपने आपमें अनूठे इस ऑफर पर लोग मोहित हुए बिना नहीं रह सके और बम्पर बुकिंग हुई। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को हर महीने 12 बाक्स दिए गए हर बाक्स में शराब की 12 बोतलें थीं। खास बात ये भी है कि बुकिंग कराने वाले ग्राहक की यदि बुकिंग कराने से पांच साल के अंदर मौत हो जाती है तो उसकी जगह दूसरा कोई ले सकता है।

यह भी पढ़ें – क्यों आपस में टकराए जाते हैं पीने से पहले गिलास

चीन में इस सफल प्रयोग के बाद यूरोप की कई कंपनियां इस बात का मार्केट सर्वे करा रही हैं कि क्या यहां भी ये हो सकता है या नहीं। जर्मनी की एक कंपनी बियर के लिए ऐसा ही सर्वे करा रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही बियर के लिए ऐसे ऑफर का ऐलान होने वाला है। भारत में शायद ही कोई कंपनी इस तरह का ऑफर देने की हिम्मत कर सके क्योंकि यहां अभी भी शराब छुप कर पीने का चलन है।

चीयर्स डेस्क

Related Articles

Back to top button