दुनिया का सबसे पुराना बार है डब्लिन का शाॅन्स बार

यूरोप का सबसे पुराना बार कौन सा है। ये कोई पहेली तो है नहीं, बस यूं ही एक सवाल है क्योंकि इन दिनों आयरलैंड के करीब 11 सौ साल पुराने शाॅन्स बार को दुनिया के सबसे पुराने और ऐतिहासिक बार का दर्जा दिलाने की मुहिम छिड़ी हुई है। इसे आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे पुराने बार कर दर्जा दिलाया जाना है। हालांकि शराब ने कब जनम लिया, कोई नहीं जानता क्योंकि जब से इनसान ने जनम लिया, तभी से शराब भी वजूद में आ गई।

यह भी पढ़ें – मार्टिन्स काॅर्नर बिन अधूरी है गोवा की सैर !

दुनिया में जबसे शराब ने जनम लिया, तभी से मयखाने बने और आबाद हुए। हजारों मयखाने आबाद हुए और बर्बाद हुए। लेकिन शराब के शौकीनों की प्यास न बुझी और शराब नोशी जारी रही। शॉन्स बार की बुनियाद कब रखी गई, कोई नहीं जानता। इसे यूरोप का सबसे पुराना पब माना जाता है। कहा जाता है कि शॉन्स बार यूरोप के ’अंधकार युग’ में शुरू हुआ था। वहां के इतिहासकार और स्थानीय लोग इस बात की शहादत देते हैं कि ये सबसे पुराना बार है। वर्ष 2004 में इसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी मिल चुका है।

आयरलैंड की राजधानी डब्लिन स्थित इस बार में एक जमाने में देर रात तक रौनक रहती थीं, अभी भी इसका वास्तु वैसा ही है, जैसा 11 सौ साल पहले था, यानी कि इसकी छतें और दीवारें बेंत से बनी हैं। सजावट में घोड़े के बालों का इस्तेमाल किया गया है। मयख़ानों पर रिसर्च करने वालों के अनुसार अभी तक उन्हें शॉन्स बार जितना पुराना कोई और पब नहीं मिला है ।

 यह भी पढ़ें –निदा फाज़ली को भारी पड़ा था साहिर पर कमेंट

ये अपने आप में एक इतिहास है और इतिहास के कई अध्याय अपने आप में समेटे है। एक रिसर्चर डोनोवन बताते हैं कि यहां बहने वाली नदी शेनन से इसका रिश्ता गहरा है। उनके अनुसार अपने परिवार के साथ 32 साल पहले यहां आकर बसे थे और यहां अभी भी सब-कुछ वैसा ही है, जैसा 32 साल पहले था। उनके अनुसार यहां आने वाला हर शख्स खुशियां और कोई न कोई कहानी अपने साथ जरूर लाता है।

 यह भी पढ़ें –  मीना कुमारी की जिंदगी भी शराब, मौत भी शराब।  

हालांकि यूरोप में बहुत से ऐतिहासिक मयख़ाने हैं जैसे ब्रिटेन का द बिंगले आर्म्स, जो 953 ईस्वी में शुरू हुआ था। इसी तरह द स्किरिड माउंनटेन इन (1110 ईस्वी), ये ओल्ड ट्रिप टू येरूशलम (1189 ईस्वी) और डब्लिन का ही ब्रैजेन हेड (1198) आदि हैं।

ये सभी बहुत पुराने हैं और इन सभी का दावा है कि वे सदियों से इसी तरह शराब परोसते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें –’ओल्ड टाॅम’ के तीन पैग रोज़ पीते थे चचा ग़ालिब

लेकिन, नेशनल म्यूजियम ऑफ आयरलैंड की रिसर्च कहती है कि शॉन्स बार जबानी तौर बताए जाने वाले समय से भी पुराना है. इस रिसर्च के मुताबिक ये 900 ईस्वी में शुरू हुआ था। ये दौर आयरलैंड में वाइकिंग्स के उत्थान और पतन दोनों से पहले का था. यही वो दौर था जब यूरोप ने व्हिस्की और ब्लैक बीयर बनानी सीखी थी। एमराल्ड द्वीपों के शराबख़ानों को इन्हीं की वजह से शोहरत हासिल हुई।

यह भी पढ़ें – चुनाव प्रचार में मंच पर ही पी फिराक़ गोरखपुरी ने शराब

आयरलैंड के लोग जिंदगी में तीन बातों पर अमल करते हैं, संगीत, गप-शप और मन मुताबिक काम, और शाॅन्स बार में ये तीनों चीजें साफ तौर पर नजर आती हैं। आयरलैंड में ढेरों पब हैं. हरेक मयखाने में इसी तरह संगीत, हंसी मजाक और बातों के बीच जाम छलकते हैं।

शॉन्स बार की कहानी भी इनसे जुदा नहीं। यहां की मोटी, गद्देदार कुर्सियों पर लोग आकर बैठते हैं, मद्धम रोशनी में बातों का सिलसिला शुरू करते हैं और महफिल सजाते हैं। इस बार में लकड़ी के खंभे पर बहुत सी यादें लिखी हैं। कुछ नक्शे बने हैं. कुछ यादगार खत और बहुत सी कविताएं लिखी हैं। कस्सिागोई यहां की मेहमांनवाजी का अहम हिस्सा है।

यह भी पढ़ें – शराब से आमदनी, शराब से नफरत…कौन आगे !

लेकिन इन ऐतिहासिक मयखानों पर संकट के बादल छा रहे हैं। ड्रिंकिंग इंडस्ट्री ग्रुप ऑफ आयरलैंड के आंकड़े बताते हैं कि यहां पिछले दस वर्षों में तेजी से बार बंद हुए हैं। इसकी एक वजह है सेहत के प्रति जागरूकता और आयरलैंड में मंदी का दौर। मंदी की वजह से अल्कोहल पर एक्साइज ड्यूटी बहुत ज्यादा है। महंगी शराब खरीदने की क्षमता लोगों में नहीं बची है। लेकिन इतने बुरे हालात के बावजूद शॉन्स बार अपने इतिहास की चमक बनाए हुए है।

चीयर्स डेस्क

Related Articles

Back to top button