शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारा चाकू

दुर्ग| दोस्तों के साथ अपने जीजा के घर जा रहे युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया है। युवक की गलती केवल यह थी। कि उसने आरोपी के मांगे जाने पर उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए। मामले में युवक की रिपोर्ट पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी प्रांजल यादव के खिलाफ धारा अपराध दर्ज किया है।

 

जानकारी के मुताबिक पंचमुखी मंदिर के पास कोष्ठा पारा निवासी अजय देवांगन शनिवार को अपने दोस्त अमर सिन्हा व शिवम मिश्रा के साथ अपने जीजा के घर गया था। वहां से रात 11.30 बजे अजय अपने घर जा रहा था। तभी दुर्गा चौक शंकर नगर के पास प्रांजल यादव ने उसे राेककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पीड़ित ने उसे रूपए देने से मना कर दिया। इस पर प्रांजल यादव ने उसे चाकू मार दिया।

Related Articles

Back to top button