शराब तस्करों ने चौकी इंचार्ज को कुचलने की कोशिश की; बिहार-यूपी सीमा पर बैरियर तोड़कर भाग रहे थे बदमाश

 बिहार-यूपी सीमा पर शराब तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने वाहन जांच के दौरान पुलिस चौकी इंचार्ज को ही कुचलने का प्रयास कर दिया।

घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र स्थित भिंगारी पुलिस चौकी के समीप की है, जहां बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी।

20 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस टीम भिंगारी बाजार स्थित चौकी के पास जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान शिवराजपुर की ओर से तेज गति में आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया।

आरोप है कि कार सवार शराब तस्करों ने वाहन चेकिंग में मौजूद चौकी इंचार्ज जय सिंह यादव को जान से मारने की नीयत से उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और बैरियर तोड़कर भागने लगे।

वाहन की टक्कर से चौकी इंचार्ज घायल, इलाज जारी

हालांकि पुलिसकर्मियों की तत्परता से कार बैरियर से टकराकर रुक गई और तस्करों की योजना विफल हो गई। घटना में चौकी इंचार्ज जय सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button