
एनएच 344 पी पर अवैध शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आने लगे हैं। झिंझौली टोल प्लाजा पर पुलिस ने नाके के दौरान बाइक पर शराब ले जा रहे तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 200 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। यह शराब सोनीपत की तरफ से दिल्ली की तरफ ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी इसी हाईवे पर अवैध शराब की खेप पकड़ी जा चुकी है, जिसके चलते ऐसा लग रहा है कि यह मार्ग अब शराब तस्करों के लिए आसान रूट बनने लगा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 344पी पर झिंझौली टोल प्लाजा के पास हरियाणा पुलिस की तरफ सेक इंटरस्टेट नाका लगाया गया है। जहां पर हेड कांस्टेबल दीपक अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सोनीपत की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए।


