पीकर ही चढ़ते हैं जहाज पर

इन दिनों भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच का विवाद बढ़ गया है दोनों अक्सर खबरों में होते हैं। दोनों स्टार्स के विवाद पर अभी तक भोजपुरी के कई स्टार्स अपनी राय रख चुके हैं। कई स्टार इसे उनका आपसी मामला बताकर इस बात पर बचते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पवन सिंह और अक्षरा सिंह के विवाद पर खुलकर बोलती हुई नजर आ रही हैं। राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और अक्षरा सिंह के विवाद पर अपनी राय रखी है।
राखी सावंत ने कहा कि पवन सिंह को फ्लाइट में डर लगता है, तो वे शराब पीकर फ्लाइट में चढ़ते है। इसमें क्या बुरा हो गया। साथ ही राखी सावंत ने कहा कि पवन और अक्षरा सिंह का जो विवाद है उस पर मैं कहना चाहती हूं कि पवन बिल्कुल बेकसूर है। पवन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। अक्षरा भी एक अच्छी सिंगर और एक्ट्रेस हैं। मैं उनके मां-बाप की बहुत इज्जत करती हूं, लेकिन अक्षरा आप भी किसी की बेटी हो और पवन सिंह भी किसी का बेटा है। आपको ऐसे इल्जाम उन पर नहीं लगाने चाहिए।
इसके अलावा राखी ने दोनों के रिलेशनशिप पर कहा कि अक्षरा झूठ बोल रही है। लिव-इन- रिलेशनशिप में कोई रेप नहीं होता है। जो होता है मर्जी से होता है। इसके साथ ही राखी सावंत ने अक्षरा सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अब बस करो। आप दोनों बहुत अच्छे कलाकार हो। एक दूसरे को सॉरी बोलकर एक साथ काम करना शुरू करो।
चीयर्स डेस्क