नम्बर एक पर मुंबई का पानी, दिल्ली का जानकर हो जाएंगे हैरान

- जिसमें मुंबई पहले नंबर पर है। मुंबई का पानी इन 20 शहरों में सबसे साफ है।
- उन्होंने कहा कि जांच में पता चला दिल्ली का पानी पीने लायक नहीं।
- पीने के पानी को लेकर देशभर से शिकायतें आ रही थीं।
केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को पानी की गुणवत्ता की रैंकिंग जारी की। भारतीय मानक ब्यूरो ने इस पर रिपोर्ट जारी की है। मंत्री ने कहा कि हम किसी सरकार को दोष नहीं दे रहे हैं। पूरे देश से पानी की शिकायत आ रही थी। हमें गंदे पानी से देश को बचाना है। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने भारतीय मानक ब्यूरो के सभी अधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की सभी के सहयोग से ही इतने काम समय में 20 राज्यों से हजारों लीटर पानी के सैंपल एकत्र किए गए और जांचे भी गए।
20 शहर कौन-कौन हैं?
देश के 20 बड़े शहरों में दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू, गांधीनगर, लखनऊ, पटना, भोपाल और जयपुर जैसे शहर शामिल हैं। इसमें उत्तर पूर्व और जम्मू कश्मीर को शामिल नहीं किया गया है। पानी की गुणवत्ता मापने के लिए 10 मानक तय किए गए थे।
पीने का पानी कहां का पीने लायक की रैकिंग
1- | मुंबई |
2- | हैदराबाद |
3- | भुवनेश्वर |
4- | रांची |
5- | रायपुर |
6- | अमरावती |
7- | शिमला |
8- | चंडीगढ़ |
9- | त्रिवेंद्रम |
10- | पटना |
11 – | भोपाल |
12- | गुवाहाटी |
13- | बेंगलुरु |
14- | गांधी नगर |
15- | लखनऊ |
16- | जम्मू |
17- | जयपुर |
18- | देहरादून |
19- | चेन्नई |
20- | कोलकत्ता |
21- | दिल्ली |
गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले महीने पीने के पानी के नमूने बीएसआई की आरंभिक जांच में विफल पाए जाने के बाद पासवान ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 तक देश में हर घर में नल लगाने और स्वच्छ व शुद्ध पानी मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा, “इसी के मद्देजनर देश के सभी राज्यों की राजधानी समेत 100 स्मार्ट सिटी की योजना के अंतर्गत आने वाले शहरों में पीने के पानी की शुद्धता की जांच की जा रही है।”
दिल्ली में 11 जगहों से लिए गए पानी के नमूने की जांच बीएसआई के लैब में किए जाने पर आरंभिक जांच में कुछ जगहों का पानी 42 मानकों में से 12, 13 व 14 मानकों पर विफल पाए गए थे। उस समय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पानी के इन नमूने की अंतिम जांच रिपोर्ट एक महीने के भीतर आएगी।
चीयर्स डेस्क