झारखंड को यूं ही बदनाम किया जाता है

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की हाल में जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के करीब 6.5 फीसदी लोग शराब पीते हैं। इसमें करीब 0.4 फीसदी लोग इस नशे के आदी हो गये हैं। राज्य की वर्तमान आबादी के अनुसार करीब 22 लाख लोग शराब पीते हैं। शराब पीने वाले राज्यों की सूची में झारखंड 25वें स्थान पर है। मतलब देश के 24 राज्य ऐसे हैं, जहां शराब की खपत झारखंड से ज्यादा है। सर्वे के इन आंकड़ों से यह भ्रम टूटा है कि झारखंड में शराब की बहुत ज्यादा खपत है।
भारत सरकार के मंत्रालय ने देश में नशे की खपत पर एक अध्ययन कराया था। इसमें झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआइपी), कांके ने सहयोग किया था। सीआइपी से इसके समन्वयक डॉ सीआरजे खेस थे। सहयोगी के रूप में डॉ संजय सिंह मुंडा और डॉ रोशन खनाडे थे।
किस राज्य में कितने प्रतिशत लोग पीते हैं शराब |
|
राज्य | प्रतिशत |
छत्तीसगढ़ | 35.6 |
त्रिपुरा | 34.7 |
पंजाब | 28.5 |
गोवा | 26.4 |
अंडमान निकोबार | 25.4 |
उत्तर प्रदेश | 23.8 |
मणिपुर | 22.4 |
हरियाणा | 21.6 |
दिल्ली | 21.3 |
उत्तराखंड | 18.8 |
दमन दिव | 18.3 |
मध्य प्रदेश | 17.7 |
चंडीगढ़ | 17.5 |
तेलंगाना | 16.8 |
प बंगाल | 16.7 |
सिक्किम | 15.7 |
तमिलनाडू | 14.2 |
आंध्र प्रदेश | 13.7 |
दादर नगर हवेली | 11.6 |
पंचीडेरी | 9.5 |
हिमाचल प्रदेश | 8.9 |
असम | 8.8 |
नागालैंड | 8.1 |
मिजोरम | 7.8 |
झारखंड | 6.5 |
चीयर्स डेस्क
loading...