आइस टी पीने के फायदे और नुकसान

हर दूसरा इंसान चाय का शौकीन होता है और ज्यादातर घरों में सुबह चाय पीने से ही उनके दिन की शुरूआत होती है। कुछ लोगों के लिए तो चाय एक आदत बन जाती है। यहां तक की गर्मी में भी लोग चाय के रूप में आइस टी को अपने पेय पदार्थ की लिस्ट में शामिल कर लिया है।
कुछ लोगों का कहना है कि गर्मी में आइस टी सबसे अच्छा ऑप्शन हैं लेकिन एक शोध के अनुसार आइस टी के जितने फायदे हैं। उतने नुकसान भी हैं। तो आइए जानते हैं इसे फायदे और नुकसान के बारे में।
बहुत कम लोगों को पता होगा कि आइस टी को पीने का सही तरीका क्या है। सबसे पहले तो ये प्रयास करें की आइस टी को बिना चीनी के ही लें। इससे आपको फायदा होगा और किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।
बिना चीनी के आइस टी स्किन में होने वाली प्राब्लम को दूर करता हैं, इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को भी कम करता है। हार्ट अटैक होने की संम्भावना कम होती है। कैवेटिज से दातों को बचाता है। शरीर में पानी की कमी पूरी करता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है। वजन को कम करता है।
इन फायदों के साथ ही इसे पीने के कुछ नुकसान भी हैं। शोध में पाया गया है कि आइस टी पीने से किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है। इसे पीने से शुगर की समस्या बढ़ सकती है।
चीयर्स डेस्क